Friday, 30 August 2013

लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट की चार्टर नाइट हर्षोल्लास से मनाई गई

 जयपुर, 25 अगस्त। स्थानीय टोंक रोड स्थित होटल 'द थीम' में लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट की चार्टर नाइट हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई जिसमें क्लब के चार्टर तथा चार्टर सदस्यों का सम्मान किया गया, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गोविन्द शर्मा अपनी आधिकारिक यात्रा पर पधारे, नये सदस्यों को शपथ दिलवाई गई तथा क्लब के सदस्यों के जन्मदिवस मनाये गये। समारोह के अन्त में हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व प्रान्तपाल जो इसी क्लब के सदस्य रहे थे तथा इसी क्लब से प्रान्तपाल बने थे, लायन एस. अडिय्यपा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
डिस्ट्रिक्ट 323-ई 1 के लोकप्रिय प्रान्तपाल लायन गोविन्द शर्मा तथा उनकी सहधर्मिणी लायन सरस्वती शर्मा के आगमन के साथ ही समारोह आरंभ हुआ। सर्वप्रथम क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे ने सभारंभ की घोषणा की। लायन कमलेश जैन ने ध्वज वंदना का पाठ किया, जिसे सभी सदस्यों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर आदर दिया। परंपरानुसार विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
क्लब के चार्टर को क्लब के सचिव डॉ. पी.पी. शर्मा ने माला पहनाई तथा क्लब के चार्टर सदस्य लायन राममोहन रावत एवं लायन एस.एस. टाक ने दीप प्रज्जवलन किया। प्रान्तपाल लायन गोविन्द शर्मा तथा प्रान्त की प्रथम महिला लायन सरस्वती शर्मा एवं क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे ने दीप प्रज्जवलन में उनका सहयोग किया।
अपने स्वागत भाषण में क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे ने क्लब की महान परम्पराओं का स्मरण करवाया तथा क्लब के सचिव लायन डॉ.पी.पी. शर्मा ने क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
क्लब के ही पीडीजी एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया ने क्लब के नए सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। क्लब के नये सदस्यों में लायन वी.डी. विजयवर्गीय, लायन स्नेहलता विजयवर्गीय, लायन राजनारायण शर्मा, लायन सुषमा शर्मा, लायन राजकुमार दुबे, लायन सीमा दुबे, लायन हरीश शर्मा, लायन पूजा शर्मा, लायन नरेश पाराशर व लायन निशा पाराशर शामिल थे। लायन उम्मेद सिंह उदावत व लायन बसंत कंवर जोधपुर प्रवास के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
इस अवसर पर क्लब के पीडीजी लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया ने क्लब के चार्टर मेम्बर्स का परिचय दिया तथा लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया।
समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए लोकप्रिय प्रान्तपाल लायन गोविन्द शर्मा ने लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के प्रति अपने आत्मीय भाव को व्यक्त करते हुए कहा कि प्रान्त को पाँच बार नेतृत्व देने वाले इस क्लब ने विगत 20 वर्षों से खामोशी ओढ़ रखी है। इस खामोशी को तोड़ें तथा प्रान्त को पुन: नेतृत्व प्रदान करने का मानस बनाएं। उन्होंने प्रान्त के कार्यक्रमों और प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला तथा ब्लड डोनेशन प्रोग्राम को अपने कार्यकाल का सिग्नेचर प्रोजेक्ट बताया। इस अवसर पर प्रान्तपाल का परिचय देते हुए लायन राजेन्द्र शर्मा ने कहा-
आँधियों के बीच जो जलता हुआ मिल जाएगा।
वह दीया इतिहास में गोविन्द शर्मा कहलाएगा।।
इन पंक्तियों को सुनते ही समूचा समारोह तालियों की गडग़ड़ाहट से गूँज उठा।
प्रान्तपाल लायन गोविन्द शर्मा ने क्लब के अनेक सदस्यों को अपनी पिन से अलंकृत किया। जिनमें क्लब के संरक्षक पीडीजी लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया, क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे, क्लब के सचिव लायन डॉ. पी.पी. शर्मा, क्लब की ट्रेजरर लायन रश्मि शर्मा, क्लब के चार्टर सदस्य लायन राममोहन रावत, तथा लायन एस.एस. टाक, रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल जैथलिया, रीजन एडवाइजर लायन राजेन्द्र शर्मा, रीजन सैकेट्री लायन नीरज शर्मा, डीसी क्वेस्ट लायन के.के. जैन तथा डीसी ब्लड डोनेशन लायन सतीश गुप्ता तथा एमजेएफ लायन शब्बीर खान शामिल थे।
चार्टर मेम्बर लायन राममोहन रावत एवं लायन एस.एस. टाक को मान-पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लायन राममोहन रावत ने अपने उद्बोधन में क्लब की तरक्की की कामना की।
इस माह क्लब के 10 सदस्यों के जन्म दिवस थे। उनमें उपस्थित सदस्यों को माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें विशेष रूप से तैयार किया गया कार्ड भी भेंट किया गया। कार्ड की डिजाइन व भावना की सभी ने सराहना की।
समारोह के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किये गये तथा दिवंगत हुए क्लब के पूर्व सदस्य एवं पूर्व प्रान्तपाल लायन एस. अडिय्यपा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह के कन्वीनर एमजेएफ लायन एस.के. डे ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। समारोह का संचालन लायन के.के. जैन ने किया।

क्लब ने आयोजित किया हार्ट चैकअप कैंप


जयपुर, 25 अगस्त। लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट ने इटर्नल हार्ट केयर सेंटर (ईएचसीसी) के सहयोग से डिज्नीलैंड पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7, मालवीय नगर में एक हार्ट चैकअप कैंप का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच करवाई। 


क्लब के इस प्रोजेक्ट में इटर्नल हार्ट केयर सेंटर की ओर से डॉ. रुद्रदेव पाण्डे एवं डॉ. मृदुला धाकड़ ने सभी रोगियों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया तथा डिज्नीलैंड पब्लिक स्कूल के संचालक प्रशान्त गौतम ने इस हेतु विद्यालय भवन नि:शुल्क उपलब्ध करवाया तथा अन्य अनेक प्रकार से कैम्प को सफल बनाने में सराहनीय योगदान प्रदान किया। कैम्प के दौरान प्रान्तपाल लायन गोविन्द शर्मा एवं रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल जैथलिया ने स्वयं उपस्थित होकर क्लब द्वारा की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उनकी मुक्त कण्ठ से सराहना की।

क्लब के इस प्रोजेक्ट में अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे, सचिव लायन डॉ. पी.पी. शर्मा, पूर्व अध्यक्ष लायन राजेन्द्र शर्मा, एमजेएफ लायन एस.के. डे, लायन एच.एन. शर्मा, लायन वैद्य श्रीनिवास शर्मा, लायन दिनेश शर्मा, लायन अनिल जैथलिया, लायन सतीश गुप्ता, लायन के.के. जैन आदि अनेक सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

इटर्नल हार्ट केयर सेंटर की ओर से वीरेन्द्र पारीक ने क्लब के इस प्रोजेक्ट को बनवाने में तथा डॉ. जितेन्द्र मोगा ने पूरे कैम्प में सभी कार्यों का निष्पादन करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईएचसीसी के नर्सिंग स्टाफ ने पूरे परिश्रम से समस्त जाँच कार्य सम्पादित करवाए। सभी ने कैम्प को एक सफल और सार्थक प्रोजेक्ट बताया।

Thursday, 29 August 2013

हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस


जयपुर, 15 अगस्त। लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट ने 67वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर राजकीय माध्यमिक विद्यालय घाटगेट एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय घाटगेट में एक माइक सेट भेंट किया, पांच निर्धन छात्रों की फीस दी, प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार वितरित दिए और सभी छात्रों को मिष्ठान वितरित किया।
उल्लेखनीय है कि लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट विगत लगभग 30 वर्षों से इन दोनों विद्यालयों को स्थायी रूप से गोद लेकर निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।


राजकीय माध्यमिक विद्यालय घाटगेट की प्रधानाचार्य श्रीमती कमल अरोड़ा ने पत्र लिखकर क्लब को सूचित किया था कि विद्यालय में एक माइक सेट (ध्वनि प्रसारक यन्त्र) की सख्त आवश्यकता है तथा पांच निर्धन छात्र अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवा सके हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष लायन नीरज शर्मा ने अपनी ओर से 5200/- की राशि खर्च कर एक माइक सेट दान में दिया तथा क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. दिनेश गोयल ने तीन छात्रों की फीस के निमित्त 1350/- (प्रत्येक के 450/- रुपए) दान में दिए तथा लायन आर.आर. शर्मा एवं लायन के.के. जैन ने एक-एक छात्र की फीस के निमित्त साढ़े चार-चार सौ रुपए की नकद राशि दान में दी।


इस अवसर पर क्लब की ओर से 250 छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया जिसमें 1850 रुपए की लागत आई। इसके अतिरिक्त दोनों विद्यालयों के कुल 60 प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मिष्ठान एवं पुरस्कार वितरण की समूची व्यवस्था लायन आर.आर. शर्मा ने की, जो इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन भी थे।
इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित हुए जिनमें क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र, पूर्व अध्यक्ष लायन राजेन्द्र शर्मा व लायन एन.के. जैन, लायन शांता जैन, क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. दिनेश गोयल, लायन राजेन्द्र कुमार धामाणी एवं लायन राजीव सुखीजा शामिल हैं। प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार प्रदान करने का कार्य इन्हीं सदस्यों के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।

क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में देश की स्वतंत्रता का महत्व समझाते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता की रक्षा तभी संभव है जब सभी पढ़ें और आगे बढ़ें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन दोनों विद्यालयों में इस निमित्त जो-जो भी जरूरतें होंगी, क्लब उन्हें पूरी करने का भरसक प्रयास करेगा।
इससे पूर्व छात्रों ने व्यायाम प्रदर्शन किया, मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, देशभक्ति के गीत गाये तथा जयपुर नगर निगम की पार्षद सुनिता मावर व सलीम भाई दरीवाला ने प्रेरक उद्बोधन दिए। कार्यक्रम का संचालन इसी विद्यालय के शिक्षक बृजमोहन जी एवं शिक्षिका निरूपमा जी ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कमल अरोड़ा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

डिस्ट्रिक्ट इंस्टालेशन में क्लब की प्रभावी उपस्थिति

लायन राजू वी. मनवानी
जयपुर, 4 अगस्त। स्थानीय विद्याश्रम स्कूल के परिसर में स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में प्रान्तीय कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के 6 सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन राजू वी. मनवानी ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के पीडीजी एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया ने इंर्फोमेशन टैक्नोलॉजी के विस्तार पर गर्व कर रहे लोगों को उसके खतरों से अवगत करवाकर सनसनी फैला दी। उन्होंने लायन्स क्लब इंटरनेशनल की वेबसाइट पर अपने होम क्लब (लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट) के स्टेट्स से पिछले दिनों की गई छेड़छाड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी समस्याओं पर सभी को गंभीरतापूर्वक विचार करना ही होगा। बाद में लायन्स क्लब इंटरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन राजू वी. मनवानी ने भी अपने उद्बोधन में एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया द्वारा उठाये गये ज्वलन्त बिन्दू को रेखांकित करते हुए उनका जोरदार शब्दों में समर्थन किया।
लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के सदस्य एवं रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल जैथलिया ने अपने रीजन के विभिन्न क्लबों द्वारा किये गये सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा अपने रीजन के भावी लक्ष्यों से सभी को अवगत करवाया तो समूचा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

लायन सुरेन्द्र दुबे

इसी समारोह के चौथे सत्र की शुरुआत लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के अध्यक्ष लायन एवं विश्व विख्यात हास्य कवि लायन सुरेन्द्र दुबे के काव्य पाठ से हुई। जब तक वे काव्य पाठ करते रहे पूरा सभागार ठहाकों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर पीडीजी एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया ने डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर, लायन राजेन्द्र शर्मा ने रीजन एडवाइजर, लायन अनिल जैथलिया ने रीजन चैयरपर्सन, लायन नीरज शर्मा रीजन सैकेट्री, लायन के.के. जैन डीसी लायन क्वेस्ट तथा लायन सतीश गुप्ता ने डीसी ब्लड डोनेशन प्रोग्राम के पद की शपथ ग्रहण की और विधिवत पदभार ग्रहण किया।  समारोह में क्लब की ओर से इन पदाधिकारियों के अतिरिक्त लायन सुरेन्द्र दुबे, लायन डॉ. पी.पी. शर्मा, लायन रश्मि शर्मा तथा लायन राजेन्द्र कुमार धामाणी ने भी शिरकत की।
प्रान्तपाल लायन गोन्विद शर्मा
इससे पूर्व प्रथम सत्र में प्रान्तपाल लायन गोन्विद शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत करते हुए प्रान्त के भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा अपने पंचशील कार्यक्रम की घोषणा की। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल थे तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति शिव कुमार शर्मा थे। समारोह को पीडीजी लायन विनोद गोयल सहित लायन जगत की अनेक विभूतियों ने सम्बोधित किया तथा समारोह का सरस संचालन लायन जगदीश सोमानी ने किया।


Friday, 23 August 2013

लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट की ओर से
हृदय रोग जाँच एवं परामर्श शिविर
का आयोजन 25 को

Wednesday, 21 August 2013

सर्कुलर-2
प्रिय लायन साथियो
सादर अभिवादन
लायनिस्टिक वर्ष 2013-14 के लिए क्लब में जिन समितियों का गठन किया गया है उसका विवरण इस प्रकार है-
प्रथम वाइस प्रेसीडेंट लायन डॉ. दिनेश गोयल की अध्यक्षता में गठित समितियाँ—
1. मेडिकल एंड हैल्थ कमेटी
प्रभारी- लायन डॉ. एस.के. सरकार
2. डायबिटीज अवेयरनेस एंड एक्शन कमेटी
प्रभारी- लायन राजीव सुखीजा
3. साइट प्रिज्र्वेशन कमेटी
प्रभारी- लायन ललित हुण्डिया
4. ब्लड डोनेशन कमेटी
प्रभारी- लायन सतीश गुप्ता
5. योगा, आयुर्वेद, होम्योपैथी, अल्टरनेटिव थैरेपी कमेटी
प्रभारी- लायन वैद्य श्रीनिवास शर्मा

सैकंड वाइस प्रेसीडेंट लायन नमिता गलूंडिया की अध्यक्षता में गठित समितियाँ—
1. अटेंडेंस, कांस्टीट्यूशन एंड बाइलॉज कमेटी
प्रभारी- लायन रवि भोजक
2. ग्रीटर कमेटी
प्रभारी- लायन राजेन्द्र शर्मा
3. इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी एंड लायन इन्फोरमेशन कमेटी
प्रभारी- एमजेएफ लायन एस.के. डे
4. लीडरशिप डवलपमेंट कमेटी
प्रभारी- लायन के.के. जैन

थर्ड वाइस प्रेसीडेंट लायन नीरज शर्मा की अध्यक्षता में गठित समितियाँ—
1. एन्वायरमेंटल एंड ट्री प्लांटेशन कमेटी
प्रभारी- लायन वी.के. खण्डेलवाल
2. प्रोजेक्ट फाइनेंस कमेटी
प्रभारी- लायन शब्बीर खान
3. कल्चरल एंड रिक्रिएशन प्रोग्राम कमेटी
प्रभारी- लायन कुसुम शर्मा
4. लायन्स सर्विसेज फॉर यूथ एंड चिल्ड्रन्स कमेटी
प्रभारी- लायन कृष्णा शर्मा

सभी समितियों के प्रभारी लायन साथियों से अनुरोध है कि वे अपनी कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। ताकि आगामी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में उस पर विचार किया जा सके।
दिनांक : 10 अगस्त, 2013
लायन सुरेन्द्र दुबे
    (प्रेसीडेंट)
सर्कुलर-1
प्रिय लायन साथियो
सादर अभिवादन
विगत 28 जुलाई, 2013 को स्थानीय एमआई रोड स्थित होटल ओम टावर में क्लब की नई टीम का पदस्थापना समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में सभी सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थिति नई टीम के प्रति आपके अपार स्नेह और समर्थन का परिचायक है। इसके लिए मैं अपनी समूची टीम की ओर से आप सभी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। इसमें हमारे प्रिय प्रान्तपाल लायन गोविन्द प्रसाद शर्मा एवं प्रान्तीय सचिव लायन अनिल सौगानी की साक्षी में हमारे क्लब के पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया ने नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
29 जुलाई, 2013 को क्लब की ओर से स्थानीय सीतापुरा स्थित आर्ष विद्याश्रम  छात्रावास के 45 छात्रों को विद्यालय पोशाक का नि:शुल्क वितरण किया गया जिसमें इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन कृष्णा खण्डेलवाल सहित क्लब के 13 सदस्य उपस्थित थे।  इससे पूर्व इसी जुलाई माह में क्लब के सचिव लायन डॉ. पी.पी. शर्मा ने दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट स्पोंसर किए। पहले प्रोजेक्ट में स्थानीय राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी चौपड़ में निर्धन छात्राओं की फीस के निमित्त 10,000 रुपए की एकमुश्त राशि दान की तथा दूसरे प्रोजेक्ट में क्लब के सचिव लायन डॉ. पी.पी. शर्मा ने ही राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, घाटगेट में 10,000 रुपए की एकमुश्त राशि दान दी जिसके द्वारा क्लब की ओर से विद्यालय की 50 छात्राओं को शाला पोशाकों का वितरण किया गया।
लायनिस्टिक वर्ष 2013-14 के लिए क्लब में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। समितियों का विवरण इस पत्र के साथ संलग्न है। लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट का एक ब्लॉग बनाया गया है। जो हर समय इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसे आप http://lionsclubjaipurwest.blogspot.in से देख सकते हैं।  इस ब्लॉग में क्लब से संबंधित सभी सूचनाएँ, सर्कुलर, गतिविधियाँ, प्रोजेक्ट विवरण तथा विभिन्न महत्वपूर्ण छायाचित्र उपलब्ध रहेंगे। इस ब्लॉग पर आप अपना कमेंट भी लिख सकते हैं।
इसी क्रम में आगामी 25 अगस्त, 2013 को स्थानीय टोंक रोड स्थित होटल द थीम में क्लब की चार्टर नाइट का आयोजन किया जायेगा जिसमें आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इसी सभा में हमारे प्रिय प्रान्तपाल लायन गोविन्द प्रसाद शर्मा अपनी आधिकारिक यात्रा पर पधारेंगे। आपसे निवेदन है कि समय पर उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ायें। जिन सदस्यों ने फीस का चेक अभी तक नहीं दिया है, अगर वे अपने साथ चेक ला सकें तो बड़ी कृपा होगी।
साभार    
दिनांक : 10 अगस्त, 2013

सुरेन्द्र दुबे
अध्यक्ष




Invitation for Charter Nite-2013-14

Monday, 12 August 2013

लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट द्वारा आर्ष विद्याश्रम छात्रावास में वनवासी छात्रों को स्कूल ड्रेसेज का वितरण

जयपुर, 29 जुलाई। सीतापुरा में महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय परिसर में स्थित आर्ष विद्याश्रम छात्रावास में छात्रावास के संचालक स्वामी ब्रह्म परानन्द जी के पावन सानिध्य में सभी विद्यार्थियों को लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट द्वारा स्कूल ड्रेसेज का नि:शुल्क वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह सेवा कार्य विगत चार वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है। इस पोशाक वितरण कार्यक्रम में रु. 18000/- की लागत आई। जिसमें लायन कृष्णा खण्डेलवाल ने रुपए 5000, लायन अनिल जैथलिया ने रुपए 5000, लायन दिनेश शर्मा ने रुपए 2100, लायन एन.के. जैन ने 2100, लायन राजेन्द्र शर्मा ने रुपए 2100, लायन सुरेन्द्र दुबे रुपए 1100 तथा लायन डॉ. पी.पी. शर्मा ने रुपए 1100  का सहयोग प्रदान किया। जमा राशि में से रुपए 18000/- का भुगतान करके शेष 500 रुपए क्लब के प्रोजेक्ट फण्ड में डाल दिए गए। इस प्रोजेक्ट की प्रभारी लायन कृष्णा खण्डेलवाल वहाँ स्वयं उपस्थित थीं। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल जैथलिया की उपस्थिति भी उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक रही।

इस अवसर पर क्लब के सदस्य लायन के.के. जैन, लायन एस.के. डे, लायन एन.के. जैन, लायन आनन्दी दुबे, लायन वी.के. खण्डेलवाल, लायन पी.पी. शर्मा, लायन कुसुम शर्मा, लायन कमलेश जैन, लायन दिनेश शर्मा, लायन चन्द्रप्रभा शर्मा भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे ने इस प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डाला तथा परम पूज्य स्वामी ब्रह्म परानन्दजी के छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी वनवासी छात्रों की पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं परिवेश से सभी को अवगत करवाते हुए लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट की निरन्तर सेवा भावना की सराहना की। छात्रावास में रह रहे छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से संस्कृत में किया गया गीता पाठ व स्तोत पाठ को सुनकर क्लब के सभी दस्य मुग्ध हो गए। समारोह के अन्त में क्लब के सचिव लायन पी.पी. शर्मा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Sunday, 11 August 2013

क्लब के इन सदस्यों ने पाया लायनिस्टिक वर्ष 2013-14 की प्रांतीय कार्यकारिणी में स्थान
लायन अनिल जैथलिया
रीजन चेयरपर्सन
लायन राजेन्द्र शर्मा

रीजन एडवाइजर


 लायन नीरज शर्मा
रीजन सैक्रेटरी

लायन के.के. जैन

डी.सी. लायन्स क्वेस्ट


लायन सतीश गुप्ता

डी.सी. ब्लड डोनेशन प्रोग्राम
लायनिस्टिक वर्ष 2013-14 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष
लायन सुरेन्द्र दुबे

प्रथम उपाध्यक्ष
लायन डॉ. दिनेश गोयल

द्वितीय उपाध्यक्ष
लायन नमिता गलूंडिया

तृतीय उपाध्यक्ष
लायन नीरज शर्मा

सचिव
लायन डॉ. पी.पी. शर्मा

संयुक्त सचिव

लायन आर.आर. शर्मा

कोषाध्यक्ष
लायन रश्मि शर्मा

टेमर
लायन सुमित्रा जैथलिया

टैल ट्विस्टर
लायन कृष्णा खण्डेलवाल

लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट

पदस्थापना समारोह सम्पन्न


जयपुर, 28 जुलाई। स्थानीय एम.आई. रोड स्थित प्रसिद्ध होटल ओम टावर में लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट का 38वाँ पदस्थापना समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें लायनिस्टिक वर्ष 2013-14 के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
पदस्थापना अधिकारी एमजेएफ लायन
डॉ. सी.एस. गलूंडिया का सम्बोधन।

लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के ही अति सम्मानीय सदस्य एवं पूर्व प्रान्तपाल एम.जे.एफ लॉयन डॉ. सी.एस.गलूंडिया ने पदस्थापना अधिकारी के रूप में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करते हुए पूरी निष्ठा के साथ सेवा कार्यों में जुट जाने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस क्लब की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं प्रान्त 323-ई में इस क्लब की गौरवशाली परम्परा पर भी प्रकाश डाला। जिस रोचक अन्दाज में उन्होंने इस संवैधानिक दायित्व का कुशलता के साथ निर्वहन किया उसकी वक्ताओं और श्रोताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लायन गोविन्द शर्मा
का प्रेरक उद्बोधन।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रान्त 323 ई के प्रान्तपाल लायन गोविन्द शर्मा ने लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट को प्रान्त का अत्यन्त महत्वपूर्ण क्लब बताते हुए उसकी गौरवशाली परम्परा का स्मरण करवाया तथा इस वर्ष प्रान्त द्वारा तय किए गए सेवा कार्यों के पंचशील कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट अपने स्तर पर सेवा कार्यों की भागीरथी प्रवाहित करने के साथ-साथ प्रान्तीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सभा आरंभ की घोषणा करते पूर्व अध्यक्ष
लायन राजेन्द्र शर्मा।
समारोह के दौरान इस वर्ष प्रान्तीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी बने क्लब के सदस्य लायन अनिल जैथलिया, लायन के.के. जैन, लायन सतीश गुप्ता, लायन राजेन्द्र शर्मा एवं लायन राजेन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे लायन राजेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कड़वी यादों को भूलकर नए जोश के साथ पीडि़त मानवता की सेवा में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे को अत्यन्त आत्मीयता एवं सम्मान के साथ मंच पर पदासीन करवाया तथा उन्हें क्लब में भ्रातृत्व भाव बढ़ाने के लिए विशेष रूप से कार्य करने को कहा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे का क्लब के
सदस्यों को पहला अध्यक्षीय उद्बोधन।
क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं विश्व विख्यात हास्य कवि लायन सुरेन्द्र दुबे ने क्लब की नोमीनेशन कमेटी तथा समस्त सदस्यों से प्राप्त स्नेह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सदन को विश्वास दिलाया कि वे और उनकी कार्यकारिणी के सभी सदस्य उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। वे क्लब के सेवा कार्यों को नया आयाम देने एवं क्लब में भाईचारा बढ़ाने के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने सूचित किया कि सेवा कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। इसी महीने क्लब के सचिव लायन डा. पी.पी. शर्मा ने स्वयं के द्वारा इस क्लब के माध्यम से राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी चौपड़ जयपुर में निर्धन छात्राओं की फीस के निमित्त एकमुश्त 10,000/- (दस हजार रुपये मात्र) की राशि तथा रा. बालिका उ.मा. विद्यालय में अध्ययन निर्धन छात्राओं के लिए स्कूल ड्रेसेज नि:शुल्क उपलब्ध करवाई हैं।
इस पदस्थापना समारोह के कन्वीनर लायन के.के. जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि सदस्यों व अतिथियों के समय पर पधारने के कारण ही समारोह सही समय पर आरम्भ होकर सही समय पर समापन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा तथा भव्यता में चार चाँद लगाए हैं।
इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव लायन अनिल सौगानी तथा रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल जैथलिया की मंच पर उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। समरोह का सरस संचालन लायन सतीश गुप्ता ने किया तथा विभिन्न अतिथियों तथा एम.ओ.सी. को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Thursday, 8 August 2013

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे का
प्रथम पत्र  क्लब सदस्यों के नाम


प्रिय लायन साथियो,
जय हिन्द! जय लायनवाद!
मुझे लायनिस्टिक वर्ष 2013-14 ·लिए अध्यक्ष पद पर चुनने के लिए आप सभी का आभार। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि मैं क्लब के सदस्यों में भ्रातृत्व भाव विकसित करने तथा सेवा कार्यों को गति देने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोडूंगा तथा लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट की दशकों पुरानी गौरवशाली परंपरा एवं ख्याति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।
साथियो, हर नई सुबह के साथ नए लक्ष्यों एवं नई खुशियों का आगाज होता है। विगत समय के कटु अनुभवों को भुलाते हुए मधुर स्मृतियों को साथ रखकर अपने क्लब की गौरवशाली परंपरा के अनुसार इस बार फिर नई टीम आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तत्पर है। इस वर्ष क्लब के सभी सदस्यों एवं परिजनों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाना हमारा मुख्य ध्येय रहेगा।  हमारा विश्वास है कि आपसी सहयोग से सेवा कार्य स्वत: ही प्रशस्त होते रहेंगे। सेवा की विभिन्न गतिविधियों के बारे में मैं समय-समय पर आपके सक्रिय योगदान की अपेक्षा करते हुए संपर्क बना रहूँगा। लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय तथा हमारे प्रान्तपाल द्वारा निर्देशित सेवा कार्यों को हाथ में लेकर पूरे तन-मन से उन्हें सफल बनाने का हमारा प्रयास रहेगा। आशा है हमेशा की तरह इस नई टीम को भी आपका हार्दिक सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
एक गौरवशाली बात आपकी जानकारी में लाना चाहूँगा कि इस वर्ष हमारे वरिष्ठ सदस्य  लायन अनिल जेथलिया को प्रान्तपाल महोदय लायन गोविन्द शर्मा जी ने रीजन चेयरपर्सन मनोनीत किया है। इसी क्रम में लायन राजेन्द्र शर्मा लायन के. के.  जैन, लायन सतीश गुप्ता एवं लायन नीरज शर्मा को प्रान्तीय कार्यकारिणी में सम्मानजनक स्थान दिया गया है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। मैं इन सबको समूची नई टीम की ओर से बधाई देता हूँ।
क्लब का पदस्थापन समारोह दिनांक 28 जुलाई, 2013 को होटल ओम टावर, एमआई रोड, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें हमारे ही क्लब के सम्मानित पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया नई कार्यकारिणी को पदस्थापित करेंगे तथा हमारे नये प्रान्तपाल एमजेएफ लायन गोविन्द प्रसाद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। आप सभी से अनुरोध है कि सभी सदस्य पधारकर इस गरिमामय कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ एवं साक्षी बनें।
शेष फिर....
लायन सुरेन्द्र दुबे
    अध्यक्ष  (2013-14)

   

Tuesday, 17 May 2011

हमारे क्लब को मिले 3 अवार्ड

पिछले दिनों हमारे डिस्ट्रिक्ट-323 ई-1 की कांफ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें हमारे लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट को उल्लेखनीय कार्यों के लिए 3 विशेष पुरस्कार प्राप्त हुए जो इस प्रकार हैं:-

1. गोद लिए हुए स्कूल राजकीय माध्यमिक विद्यालय, घाटगेट, जयपुर में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि क्लब ने पिछले 25 वर्षों से लगातार इसी विद्यालय को गोद लेकर इसमें उल्लेखनीय सेवा कार्य किए हैं।




2. डिस्ट्रिक्ट 323 ई-1 के पिछले 50 वर्षों के इतिहास में हमारे लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट ने 34 नए क्लब्स को स्पांसर किया है। यह संख्या अपने आप में मैजिकल फिगर है। इस कारण डिस्ट्रिक्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में हमारे क्लब को एक विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है।
3. इस वर्ष सन् 2010-11 में हमारे लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट ने जयपुर जिले के लालसोट कस्बे में एक मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। इसमें फोर्टीस हॉस्पीटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों लोगों के हृदय रोगों की सूक्ष्म एवं व्यापक जांच कर उन्हें परिणामों से अवगत करवाया। इसी कैम्प में क्लब के ही सदस्य डॉ. सी.एस. शर्मा द्वारा डायबिटिज चैकअप किया गया। जिसका लाभ सैकड़ों रोगियों ने उठाया। इसी मेगा कैम्प में होम्योपैथी के द्वारा सैकड़ों रोगियों की जांच कर उन्हें दवाओं का वितरण नि:शुल्क किया गया। इस कैम्प का आयोजन हमारे क्लब के सदस्य एवं स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र, होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश गोयल के नेतृत्व में होम्योपैथी के पांच चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस कैम्प की सफलता की सर्वत्र प्रशंसा हुई।

Saturday, 14 May 2011

Congratulation Lion S.K. Day

FACULTY DEVELOPMENT INSITUTE - 2011
The Faculty Development Institute program is dedicated to the development and expansion of
Lions faculty. The curriculum focuses on techniques and concepts that will enhance the quality of
training and overall effectiveness of Lions leadership development programs.
Qualified candidates are those Lions who have some experience as faculty members at Lions
training events, have demonstrated basic instructional skills, and have a keen interest in further
developing those skills. As all knows the entire world is divided in 7 (seven) constituency and
only 20 participants are selected from each constituency.


This year Faculty Development Institute – 2011, in our constituency i.e ISAAME (involving
about 56 countries) there were 19 participants, in which 03 (three) senior lions from our multiple
(MD323) got opportunity to participate in above FDI and we are proud to say that ONLY ONE
senior lion from our district – MJF Lion S.K.Dey was selected, participated & got
LEADERSHIP CERTIFICATE, he pertains to our club. We salute his achievement.


CIRCULAR

प्रिय लॉयन बधुओं,

          अत्यन्त प्रसन्नता का विषय है कि पिछले दिनों हमारे प्रांत के विभिन्न खण्डस्तरीय, क्षेत्रीय, प्रान्तीय व बहुप्रान्तीय आयोजन सम्पन्न हुए जिनमें हमारे क्लब में अपनी प्रभावी एवं सार्थक उपस्थिति दर्ज की है। क्लब स्तर से बहुप्रान्तीय स्तर तक लॉयनिस्टिक वर्ष 2011-12 के नए पदाधिकारी व उनकी सशक्त टीम का निर्वाचन हो चुका है। वर्तमान टीम इस वर्ष के अन्तिम पड़ाव की ओर अग्रसर है लेकिन सेवा कार्यों में व लॉयनिज्मि के उद्देश्यों की प्राप्ति में कोई शिथिलता नहीं है। हमारे क्लब को विविध स्तरों पर श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
        हमारे क्लब की मई महिने की साधारण सभा का आयोजन  दिनांक 14 मई 2011 को सायंकाल 7.30 बजे होटल इण्डियाना क्लासिक (विधानसभा के पीछे) जयपुर में आयोजित की गई है। सभा की कार्यवाही के पश्चात् रात्रि भोज की भी व्यवस्था है। सभी लॉयन बन्धुओं से आग्रह है कि इस सभा में अपने जीवन साथी के साथ पधारकर सभा को सुशोभित करें।
          जिन सदस्यों ने इस वर्ष की वार्षिक फीस व प्रोजेक्ट निधि में बोर्ड द्वारा निर्धारित राशि जमा नहीं करवाई है, वे कृपया देय राशि का चेक भी साथ लाएँ  तथा क्लब के कोषाध्यक्ष लॉयन राजीव सुखेजा को देकर रसीद प्राप्त करें।


अध्यक्ष                                        सचिव 
लायन के.के. जैन                         लायन सुरेन्द्र दुबे 

Friday, 29 April 2011

LIONS CLUB JAIPUR WEST


CIRCULAR
Dear Lion Brothers,

This is to inform that in terms of the provisions of the Constitution and Bye Laws of the International Association of Lions Clubs International a Nomination Committee for seeking the nominations for the various posts of the office bearers/Board Members for the lionistic year 2011-12 was appointed under the Chairmanship of our Past District Governor MJF Lion Dr. C. S. Galundia and the report submitted by the Committee through its Chairman MJF Lion Dr. C. S. Galundia was considered in the meeting of Board of Directors held on 22nd March, 2011 and with the concurrence of the Board the same was put before the House in their General Meeting of the Club held on 22nd March,2011 at Hotel Indiana Pride, Tonk Road, Jaipur seeking the suggestions .

There was no call for any suggestion from the House on the Report submitted by the Nomination Committee and therefore the  recommendations as received from the Nomination Committee were approved and after due process of carrying election the following members were declared elected unanimously for the respective posts mentioned against each name for the lionistic year 2011-12.

We convey our heartiest congratulations to the newly elected office bearers of the Club for the lionistic year 2011-12 and while assuring our full support and the cooperation wish them all round success in lionism for the noble cause of service to needy. Simultaneously we also express our sincere gratitude and thanks towards the Nomination Committee Chairman and his teammates for nominating a team of office bearers full of zeal and enthusiasm to foster the cause of lionism.

Lion Rajendra Sharma   President
Lion K.K.Jain               Imm.Past President
Lion Kamal Nahata       Ist Vice President
Lion Surendra Dube      IInd Vice President
Lion Dr.Dinesh Goyal    IIIrd Vice President
Lion Neeraj Sharma      Secretary
Lion Dr.P.P. Sharma     Joint Secretary
Lion S.D. Sharma         Treasurer
Lion M.M. Bhootra       Tammer
Lion Rashmi Sharma     Tail Twister

Directors of one year:-

  1. MJF Lion Shabir Khan
  2. Lion Dr. C.S. Sharma
  3. Lion Anil Jaithaliya
  4. Lion Mrs. Kamla Jain
  5. MJF Lion S.K. Dey

Directors for Two Years:-

  1. Lion Purshottam Sharma
  2. Lion Rajeev Sukhija
  3. MJF Lion Abhay Mehta
  4. Lion Dr. Ashutosh Vashishta
  5. Lion P.P. Goswami

Chairman Membership Extension :

Lion Satish Gupta

Once again our warm greetings and good wishes. Thanking you,

Yours truly,

Lion Surendra Dube
Secretary.

Friday, 22 April 2011

Lions Club Jaipur West Member

AGARWAL, B S 
 C 224 GYAN MARG TILAK NAGAR JAIPUR 302002

Agrwal, GYAN:
 B-5, Neemuchana House Govind Marg Jaipur 302004

BHOOTRA, M M 
  B 1 PANCHSHEEL VIHAR 12 HARI MARG CIVIL LINES JAIPUR RAJ 302006

BIHANI, O N 
 C 43 JAI SINGH HIGHWAY BANI PARK JAIPUR 302006

DEY, MALA
 III/91 Sanchar Vihar Colony Near Model Town JAIPUR Rajasthan 302017

DEY, S K 
 III/91 Sanchar Vihar Colony Near Model Town JAIPUR Rajasthan 302017

DHANSIL, BHAGWAN SAHAY :    
SIKAR ROAD GOVINDGARH DIST SIKAR GOVINDGARH 303712

DUBEY, SURENDRA       
7 JHA 9 JAWAHAR NAGAR JAIPUR RAJ 302001

GALUNDIA, C S       
A 149 AYOHYA PATH SHYAM NAGAR JAIPUR RAJ 302001

GARG, ARVIND        
JAIPUR DHOLPUR TRANS CO 81 T P NAGAR JAIPUR 302001

GOSWAMI, P P       
125 HARI MARG CIVIL LINES JAIPUR RAJ 302001

GOYAL, DINESH KUMAR        
GOYAL CLINIC DAYANAND PATH JANTA COLONY JAIPUR 302015

GUPTA, SATISH CHAND      
  A 132 NEHRU NAGAR JAIPUR R 302016

HUNDIA, LALIT KUMAR       
B 50 KESHAV PATH SURAJ NAGAR WEST JAIPUR RAJ 302001

JAIN, KAMLA        
127 HARI MARG CIVIL LINES JAIPUR 302006

JAIN, KAMLESH        
74/29 Shipra Path JAIPUR 302017

Jain, N K       
2/14 Malviya Nagar Jaipur 302015

JAIN, R K       
82 Shakti Nagar Gopalpura Bye Pass Jaipur 302020

JAIN, TANSUKH        
1314 TONK COMPLEX LINK ROAD BAPU BAZAR JAIPUR 302006

JETHALIA, ANIL KUMAR       
C 81 SHASHTRI NAGAR JAIPUR 302016

K.K., JAIN        
74/29 SHIPRA PATH MANSAROVER JAIPUR 302015

KHAN, SHABBIR        
CARPET CRAFT BARA MOTI BHARMPURI JAIPUR RAJ 302001

LUNIA, AJIT KUMAR     
   J-245 ADARSH NAGAR JAIPUR RAJ 302001

MEHTA, ABHAY        
1 GA 26 JAWAHAR NAGAR JAIPUR 302004

Mehta, Usha       
1-GA-26, Jawahar Nagar JAIPUR 302001

NAHTA, KAMAL        
39,SHAKTI NAGAR BEHIND GENPECT JAIPUR 302015

OSTWAL, JAYANTI LAL        
D183-84 1ST FLOOR ANAJMANDI CHANDPOLE JAIPUR RAJ 302001

PARNAMI, CHANDRABALA        
B 25 GOVIND MARG RAJA PA JAIPUR R 302004

PATNI, DINESH        202 / B 134 PEARL PLEASURE RAJENDRA MARG JAIPUR 302015

Rathore, Gajendra Singh        
205 Vidhydhar EnclaveII Vidhyadhar Nagar Jaipur 302001

RAWAT, RAM MOHAN       
HANUMANJI KA RASTA JAIPUR RAJ 302001

SHARMA, CHANDRA SHEKHAR        
134 VASUNDHARA COLONY II LANE GOPALPURA BY PASS JAIPUR 302015

Sharma, Neeraj        
401 Panchsheel B-26 Prabhu Marg Jaipur 302004

Sharma, P P        
13/1039 Malviya Nagar Jaipur 302017

SHARMA, PURSHOTTAM        
M 15 MAHESH COLONY TONK PHATAK JAIPUR 302030

Sharma, Pushpa       
M15, Mahesh Colony Tonk Phatak, JAIPUR 302019

SHARMA, RAJENDRA       
R SHANDILYA & CO OPP HAWA MAHAL JAIPUR 302001

Sharma, Rashmi        
401 Panchsheel B-26 Prabhu Marg, JAIPUR 302004

SHARMA, SHAMBHU DAYAL       
B-51,ANITA COLONY,BAJAJ NAGAR JAIPUR JAIPUR 302015

Sharma, Vandana       
B-51, Anita Colony, Bajaj Nagar JAIPUR 302001

SHRIVASTAVA, A K       
OPP POLICE STATION BANI PARK SIKER ROAD JAIPUR RAJ 302001

SINGHAL, J K    
KATEWA BHAWAN M I ROAD JAIPUR RAJ 302001

Sukhija, Anju     
C-21 Bhagat Singh Marg Tilak Nagar, JAIPUR 302004

SUKHIJA, RAJIV    
C 21,BHAGAT SINGH MARG, TILAK NAGAR JAIPUR 302001

TAK, S S  
TAK STUDIO S M S HIGHWAY JAIPUR RAJ 302001

VASHISHTHA, ASHUTOSH 
  B 17/4 SHIV MARG BANIPARK JAIPUR RAJ 302016