Showing posts with label Lions Club Jaipur West. Show all posts
Showing posts with label Lions Club Jaipur West. Show all posts

Thursday, 29 August 2013

हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस


जयपुर, 15 अगस्त। लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट ने 67वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर राजकीय माध्यमिक विद्यालय घाटगेट एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय घाटगेट में एक माइक सेट भेंट किया, पांच निर्धन छात्रों की फीस दी, प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार वितरित दिए और सभी छात्रों को मिष्ठान वितरित किया।
उल्लेखनीय है कि लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट विगत लगभग 30 वर्षों से इन दोनों विद्यालयों को स्थायी रूप से गोद लेकर निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।


राजकीय माध्यमिक विद्यालय घाटगेट की प्रधानाचार्य श्रीमती कमल अरोड़ा ने पत्र लिखकर क्लब को सूचित किया था कि विद्यालय में एक माइक सेट (ध्वनि प्रसारक यन्त्र) की सख्त आवश्यकता है तथा पांच निर्धन छात्र अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवा सके हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष लायन नीरज शर्मा ने अपनी ओर से 5200/- की राशि खर्च कर एक माइक सेट दान में दिया तथा क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. दिनेश गोयल ने तीन छात्रों की फीस के निमित्त 1350/- (प्रत्येक के 450/- रुपए) दान में दिए तथा लायन आर.आर. शर्मा एवं लायन के.के. जैन ने एक-एक छात्र की फीस के निमित्त साढ़े चार-चार सौ रुपए की नकद राशि दान में दी।


इस अवसर पर क्लब की ओर से 250 छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया जिसमें 1850 रुपए की लागत आई। इसके अतिरिक्त दोनों विद्यालयों के कुल 60 प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मिष्ठान एवं पुरस्कार वितरण की समूची व्यवस्था लायन आर.आर. शर्मा ने की, जो इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन भी थे।
इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित हुए जिनमें क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र, पूर्व अध्यक्ष लायन राजेन्द्र शर्मा व लायन एन.के. जैन, लायन शांता जैन, क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. दिनेश गोयल, लायन राजेन्द्र कुमार धामाणी एवं लायन राजीव सुखीजा शामिल हैं। प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार प्रदान करने का कार्य इन्हीं सदस्यों के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।

क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र दुबे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में देश की स्वतंत्रता का महत्व समझाते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता की रक्षा तभी संभव है जब सभी पढ़ें और आगे बढ़ें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन दोनों विद्यालयों में इस निमित्त जो-जो भी जरूरतें होंगी, क्लब उन्हें पूरी करने का भरसक प्रयास करेगा।
इससे पूर्व छात्रों ने व्यायाम प्रदर्शन किया, मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, देशभक्ति के गीत गाये तथा जयपुर नगर निगम की पार्षद सुनिता मावर व सलीम भाई दरीवाला ने प्रेरक उद्बोधन दिए। कार्यक्रम का संचालन इसी विद्यालय के शिक्षक बृजमोहन जी एवं शिक्षिका निरूपमा जी ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कमल अरोड़ा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

डिस्ट्रिक्ट इंस्टालेशन में क्लब की प्रभावी उपस्थिति

लायन राजू वी. मनवानी
जयपुर, 4 अगस्त। स्थानीय विद्याश्रम स्कूल के परिसर में स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में प्रान्तीय कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के 6 सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन राजू वी. मनवानी ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के पीडीजी एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया ने इंर्फोमेशन टैक्नोलॉजी के विस्तार पर गर्व कर रहे लोगों को उसके खतरों से अवगत करवाकर सनसनी फैला दी। उन्होंने लायन्स क्लब इंटरनेशनल की वेबसाइट पर अपने होम क्लब (लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट) के स्टेट्स से पिछले दिनों की गई छेड़छाड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी समस्याओं पर सभी को गंभीरतापूर्वक विचार करना ही होगा। बाद में लायन्स क्लब इंटरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन राजू वी. मनवानी ने भी अपने उद्बोधन में एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया द्वारा उठाये गये ज्वलन्त बिन्दू को रेखांकित करते हुए उनका जोरदार शब्दों में समर्थन किया।
लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के सदस्य एवं रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल जैथलिया ने अपने रीजन के विभिन्न क्लबों द्वारा किये गये सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा अपने रीजन के भावी लक्ष्यों से सभी को अवगत करवाया तो समूचा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

लायन सुरेन्द्र दुबे

इसी समारोह के चौथे सत्र की शुरुआत लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट के अध्यक्ष लायन एवं विश्व विख्यात हास्य कवि लायन सुरेन्द्र दुबे के काव्य पाठ से हुई। जब तक वे काव्य पाठ करते रहे पूरा सभागार ठहाकों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर पीडीजी एमजेएफ लायन डॉ. सी.एस. गलूंडिया ने डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर, लायन राजेन्द्र शर्मा ने रीजन एडवाइजर, लायन अनिल जैथलिया ने रीजन चैयरपर्सन, लायन नीरज शर्मा रीजन सैकेट्री, लायन के.के. जैन डीसी लायन क्वेस्ट तथा लायन सतीश गुप्ता ने डीसी ब्लड डोनेशन प्रोग्राम के पद की शपथ ग्रहण की और विधिवत पदभार ग्रहण किया।  समारोह में क्लब की ओर से इन पदाधिकारियों के अतिरिक्त लायन सुरेन्द्र दुबे, लायन डॉ. पी.पी. शर्मा, लायन रश्मि शर्मा तथा लायन राजेन्द्र कुमार धामाणी ने भी शिरकत की।
प्रान्तपाल लायन गोन्विद शर्मा
इससे पूर्व प्रथम सत्र में प्रान्तपाल लायन गोन्विद शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत करते हुए प्रान्त के भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा अपने पंचशील कार्यक्रम की घोषणा की। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल थे तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति शिव कुमार शर्मा थे। समारोह को पीडीजी लायन विनोद गोयल सहित लायन जगत की अनेक विभूतियों ने सम्बोधित किया तथा समारोह का सरस संचालन लायन जगदीश सोमानी ने किया।


Friday, 23 August 2013

लायन्स क्लब जयपुर वेस्ट की ओर से
हृदय रोग जाँच एवं परामर्श शिविर
का आयोजन 25 को